महिला दिवस

आज अन्‍तरराष्‍ट्रीय महिला दिवस है। सौ वर्षो पुरानी इस परम्‍परा का आरम्‍भ बीसवीं शताब्‍दी में ही हो गया था। 1908 में न्‍यूयार्क सिटी में कामकाजी महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया था।  यह प्रयास  महिलाओं को वोट का अधिकार देने के लिए किया गया था।पहला महिला दिवस  मनाने की घोषणा 28 फरवरी 1909 को अमेरिकी समाजवादी पार्टी ने की थी।   इसके बाद इसे फरवरी के अन्तिम रविवार को मनाया जाने लगा। 1910 में कोपेनहेगन के सोशलिस्‍ट इंटरनेशनल के सम्‍मेलन में इसे अंतर्राष्‍ट्रीय दर्जा दिया गया।  1917 मे रूस की महिलाओं ने महिला दिवस पर रोटी कपड़ा के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया । जो एक ऐतिहासिक निर्णय था। ग्रेगेरियन कैंलेण्‍डर के अनुसार यह दिन 8 मार्च का था और इसलिए इस दिन को महिला दिवस के रूप में घोषित किया गया।  संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने 1975 को महिला वर्ष घोषित किया था और इस दिवस को आधिकारिक स्‍वीकृति प्रदान की गई थी।

About रौशन जसवाल विक्षिप्‍त

अपने बारे में कुछ भी खास नहीं है बस आम और साधारण ही है! साहित्य में रुचि है! पढ लेता हूं कभी कभार लिख लेता हूं ! कभी प्रकाशनार्थ भेज भी देता हूं! वैसे 1986से यदाकदा प्रकाशित हो रहा हूं! छिट पुट संकलित और पुरुस्कृत भी हुआ हूं! आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन शिमला से नैमितिक सम्बंध रहा है! सम्‍प्रति : अध्‍यापन
यह प्रविष्टि इतिहास में पोस्ट की गई थी। बुकमार्क करें पर्मालिंक

4 Responses to महिला दिवस

  1. दिनेश पारीक कहते हैं:

    अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस पे आपको भी हार्दिक
    सुभकामनाये
    http://vangaydinesh.blogspot.com/

    पसंद करें

  2. Sawai Singh Rajpurohit कहते हैं:

    महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

    पसंद करें

  3. aarkay कहते हैं:

    महत्व पूर्ण जानकारी , आभार !

    पसंद करें

एक उत्तर दें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s